A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: व्यापारी और किसान से मारपीट, लूट का आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली कस्बे में शनिवार रात बाइक सवार व्यापारी और किसान को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया कि व्यापारी मोहन बाबू अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर रामनरेश यादव भी मौजूद थे। गांधी विद्यालय गेट के पास आधा दर्जन लोगों ने तमंचे के बल पर रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Related Articles

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमलावर सोने की चेन, पर्स और 10 से 12 हजार रुपये नकद छीन ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नकदी और चेन छीने जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!