A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जंगली सूअर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक जंगली सूअर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के चिरवाई निवासी अशोक कुमार रैकवार (26) अपने साथी नीरज कुमार (30) के साथ बाइक से उरई से घर लौट रहे थे। तभी गिरवर मोड़ के पास अचानक सामने आए जंगली सूअर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूअर की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। नीरज की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!