A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु टेकारी अनुमंडल में एक अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।

आज दिनांक 14.06.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सोहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु टिकारी अनुमंडल में एक अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, टिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोंच/गुरारू/परैया, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जनमानस ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच सभी मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। इस अवसर पर, सभी थानाध्यक्ष और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने स्थानों पर उपस्थित रहकर शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखेंगे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज शांति समिति

Related Articles
Show More
Back to top button