A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेक्राइममहाराष्ट्र

नागपुर

नागपुर शहर मे आज फिर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार वाड़ी पुलिस थानान्तर्गत अमरावती रोड पर अपने दो बच्चों को लेकर सड़क पार कर रही महिला को एक बाईक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाईक सवार रूकने के बजाय वहां से भाग गया। इस दुर्घटना मे मां बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहा पर ईलाज के दौरान एक बच्ची की मृत्यु हो गई। खबर के अनुसार घायल महिला की हालत भी गंभीर है। नागपुर शहर मे इन दिनो हिट एंड रन आम बात हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने दो बच्चो के साथ वाडी के रघुपति नगर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। ऑटो से उतरकर दोनो बच्चो के साथ सड़क पार करते समय आज्ञात बाईक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमे तोनो घायल हो गए। अस्पताल मे ईलाज के दौरान एक बच्ची की मृत्यु हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More
Back to top button