A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कोटेदार की दबंगई से उपभोक्ता परेशान, जबरन वसूली और घटतौली का आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मंच के जिला प्रभारी हेमन्तराज सिंह खंगार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मौदहा कस्बे के एक सरकारी राशन दुकान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कोटेदार द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, राशन की घटतौली और अतिरिक्त पैसों की अवैध वसूली का मुद्दा उठाया गया है।

शिकायती पत्र के अनुसार, साजन तालाब वार्ड नंबर 5 की उचित दर विक्रेता श्रीमती पुष्पा देवी गुप्ता की दुकान पर उनके पति अजय कुमार गुप्ता द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अजय कुमार दबंगई के बल पर प्रत्येक राशन कार्ड धारक से ₹100 की अतिरिक्त वसूली करते हैं। इसके बदले में उपभोक्ताओं को जबरन घटिया क्वालिटी का सामान थमा दिया जाता है।

Related Articles

शिकायती पत्र में बताया गया कि बीती 15 फरवरी 2026 को कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन जब उपभोक्ता ने अतिरिक्त ₹100 देने और घटिया सामान लेने से मना किया, तो उसे राशन देने से ही इनकार कर दिया गया।

हेमन्तराज सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी हमीरपुर, बृजेश कुमार शुक्ला से भी की गई थी। अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया कि कोई भी कोटेदार जबरन वसूली नहीं कर सकता, लेकिन हकीकत में कोटेदार के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घटतौली और अवैध वसूली पर लगाम नहीं लगी, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button