A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन

‎ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन

‎आर टी पी एस ऑपरेटर पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने में पैसों की मांग करने का आरोप

‎बेघर भूमिहीन दलित परिवार ने जनता दरबार में लगाया न्याय की गुहार जनता दरबार

‎जहानाबाद। समाहरणालय परिसर के ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद एवं अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बंदोबस्त एवं भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत आपूर्ति, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड पंजीकरण, नल-जल योजना से संबंधित मुद्दे शामिल रहे। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों को भी शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

‎वहीं दलित भूमिहीन परिवार का घर टूटने के पश्चात बेघर सिकरिया निवासी अजय कुमार ने जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। वहीं उमेश प्रसाद ने किनारी आर टी पी एस ऑपरेटर पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने में पैसों की मांग का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!