
एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

कांकेर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने पीजी कॉलेज कांकेर महाविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष और जनभागीदारी समिति जैसे अन्य सभी विषयों में प्रवेश शुल्क कम करने की मांग की है। शुक्रवार को भानुप्रतापदेव शा. स्ना. पीजी कॉलेज कांकेर मे एनएसयूआई के छात्र नेता अमन गायकवाड के नेतृत्व में कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रवेश शुल्क में हो रही वृद्धि को कम करने की मांग रखी गई है। मुख्य रूप से अमित साहू, कुशल टंडन, राकेश कुंजाम, डिकेश् नेताम्, आदित्य यादव, शुभम इंडोरिया, पीयूष टेकाम, राहुल भर्तवाज, बिरेश साहू, रितेश, शुभम साहू आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।