A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी जानलेवा हो गई है दिन में चार की मौत एक पर्यटक और दो युवक के शव मिले पोस्टमार्टम के

वहीं, मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

*आगरा अपडेट*

 

*भीषण गर्मी जानलेवा हो गई है दिन में चार की मौत एक पर्यटक और दो युवक के शव मिले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आज भी 46 डिग्री रहेगा तापमान*———-आगरा में भीषण गर्मी जानलेवा हो गई है। रविवार को एक पर्यटक की मौत के बाद अब तीन और लोगों की गर्मी से मौत का मामला सामने आया है। इसमें एक आंध्र प्रदेश का पर्यटक है। वहीं, दो अन्य युवकों के शव सड़क पर पडे़ मिले। दोनों की गर्मी से मौत होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

 

आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ताजमहल पर आने वाले पर्यटक गर्मी से बेहाल है। सोमवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर बाजार निवासी जहीर खान आगरा घूमने आए थे। वो ताजगंज के एक होटल में रुका था। होटल में उसकी तबियत खराब हुई। होटल कर्मचारी उसे हॉस्पीटल ले गए। वहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

 

वहीं, ताजगंज क्षेत्र में दोपहर में तोरा चौकी के पास बैंक आफ इंडिया के आफिस के पास एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीबब 30 साल थी। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। माना जा रहा है कि युवक की गर्मी से मौत हुई है। एक अन्य शव एकता चौकी के पास मिला। युवक बेलदारी करता था। उसकी पहचान नगला तल्फी निवासी रामलखन के रूप में हुई। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

तापमान 46 डिग्री के पार

आगरा में पिछले तीन दिनों से तापमान 46 डिग्री के पार है। सोमवार को तापमान 46.3 डिग्री रहा। दिन में धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्मारक घूमने आए कई पर्यटक धूप में गश खाकर गिर गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 जून तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को लू के साथ वार्म नाइट का अलर्ट है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!