A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश

सिटी बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, आगरा में अब पांच रूट और जुड़ेंगे, रात 11 बजे तक चलेगी गाड़ियां

सिटी बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, आगरा में अब पांच रूट और जुड़ेंगे, रात 11 बजे तक चलेगी गाड़ियां

आगरा। सिटी बस सेवा का दायरा एक जुलाई से और भी बढ़ने जा रहा है। रुनकता, अछनेरा, खंदौली, पिनाहट सहित पांच क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। बसें सुबह पांच से रात 11 बजे तक चलेंगी।

स्लैब के हिसाब से 10 से 55 रुपये प्रति यात्री किराया होगा। पांच नए रूट जुड़ने से सिटी बसों के 20 रूट हो जाएंगे।

शहर में 15 रूट पर सिटी बस सेवा संचालित हैं। सबसे अधिक बसें एमजी रोड से होकर 65 चलती हैं। लंबे समय से यात्रियों द्वारा शहरी सीमा के आसपास वातानुकूलित बसें चलाने की मांग की जा रही है। डीएम से लेकर मंडलायुक्त को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। यात्रियों की मांग पर आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन की टीम ने नए रूट को लेकर सर्वे किया।

Related Articles

नए रूटों पर शुरू होगा बसों का संचालन

ट्रांसपोर्ट प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रामबाग से रुनकता, बिजलीघर से पिनाहट, रामबाग से खंदौली, बोदला से अछनेरा सहित पांच नए रूट शामिल किए जा रहे हैं। इन रूट पर एक जुलाई से बसों का संचालन शुरू होगा। स्टापेज भी तय किए जाएंगे। किराया सूची भी चस्पा की जाएगी। अगर इन रूटों पर बसों का संचालन सफल रहता है तो नए रूट पर विचार किया जाएगा।

चार लाख का मिलता है राजस्व

शहर में हर दिन 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। फाउंड्रीनगर डिपो में चार्जिंग स्टेशन बना हुआ है। हर दिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं। इससे चार लाख रुपये का राजस्व मिलता है।

सिटी बसों का संचालन बेहतर तरीके से करने के लिए कहा गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत रहेगी। पूर्व के मुकाबले सिटी बस के किराया में भी कमी हुई है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। रितु माहेश्वरी, मंडलायुक्त

Show More
Back to top button