

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा(हमीरपुर)बिवार थाना क्षेत्र के सायर गांव में ग्राम प्रधान की शिकायत करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान के समर्थकों ने रास्ते में रोककर पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।सायर निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा ने थाना पुलिस को बताया वह गांव से होकर जा रहा था, तभी भोला ,राजेश व प्रधान का भाई मनोज कुमार ने उसे रोक लिया और ग्राम प्रधान की शिकायत करने को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना बिवार थाना पुलिस को दी गई है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि,राजेंद्र कुमार पुत्र देवीदीन विश्वकर्मा, निवासी ग्राम सांयर, थाना बिवांर द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर भोला पुत्र नत्थू, राजेश पुत्र रामप्रकाश एवं मनोज पुत्र रामविशाल के विरुद्ध मारपीट एवं उकसाने का आरोप लगाते हुए थाना बिवांर पर तहरीर दी गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिवांर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घायल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। प्रकरण में नियमानुसार विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।