

मौदहा हमीरपुर। संस्कृत के महान विद्वान् और नाटक कार महर्षि बाल्मीकि जयंती कस्बे में धूमधाम से मनाई गई इस दौरान एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ़ श्रीनाथ और भीम आर्मी के मण्डल संयोजक संदीप बाल्मीकि ने की।

कस्बे में महर्षि बाल्मीकि जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमे दलितोद्धार और अंधकार से प्रकाश की ओर आने का मार्ग शिक्षा पर जोर दिया गया। इस दौरान कस्बे के रहमानिया कालेज के पीछे स्थित अम्बेडकर पार्क से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ़ श्रीनाथ और भीम आर्मी के मण्डल संयोजक संदीप बाल्मीकि सहित उनकी टीम ने की। शोभायात्रा अम्बेडकर पार्क से निकलकर, रहमानिया कालेज, मलीकुआ चौराहा, उपरौस, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा, देवी चौराहा, कांजी हाउस होकर इलाही तालाब के निकट सत्तीमाता मंदिर के पास सम्पन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा में महापुरुषों की तसवीरें और ढोल नगाडे आकर्षण का केंद्र रहे जबकि ढोल की थाप पर युवा जमकर थिरकते देखे गए साथ ही बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और महर्षि बाल्मीकि के उदघोष से माहौल में गर्मी आ गई। वहीं कार्यक्रम में नारी शिक्षा पर जोर दिया गया तो वहीं युवाओं को नशा खोरी से दूर रहने और समाज में एकता बनाए रखने की बात कही गई।इस दौरान संदीप बाल्मीकि, कामता, प्रसाद, उमाशंकर मधुपिया, रेहान खान, माया बाल्मीकि, अनिकेत, अंकित, राकी सहित हजारों युवा, पुरुषों और महिलाओ ने भाग लिया जबकि युवाओं ने बाईक रैली भी निकाली।
