A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ समापन

स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता गण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

जमानियां (गाजीपुर ) दिनांक09 मार्च 2024 दिन शनिवार को संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय , बरुईन , जमानिया , गाजीपुर की प्राचार्या -डॉ शशि लता श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू जयसवाल की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री गोरख नाथ सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम सिहासन सिंह जी और श्री मोहन साह रहे।

समापन समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू जायसवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया, उसके उपरान्त दीप प्रज्वलित किया गया।

हमारी परम्परा के अनुसार मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत कार्यक्रम हुआ और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगान तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भावपूर्ण प्रस्तुत किया गया ।

Related Articles

मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपने जीवन को आदर्श बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। स्वयं सेविका अन्नू मिश्र और श्वेता यादव ने 7 दिनों में सीखे गए गुणों को स्वयं सेविकाओं में साझा किया।

स्वयं सेविका श्रुति सिंह, स्नेहा अग्रहरि ,सोनी यादव ,अनिका राय, बिंदू सिंह इत्यादि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दीपक कुमारी द्वारा पढ़ा गया समापन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता गण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!