A2Z सभी खबर सभी जिले की

पिक अप बाइक का भीषण सड़क हादसा , 2 युवक हुए बुरी तरह घायल

पिक अप बाइक का भीषण सड़क हादसा , 2 युवक हुए बुरी तरह घायल

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर –  भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 123 पर स्थित खानुआ पुल के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कस्बे के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

प्राप्त जानकारी अनुसार कुरका गांव निवासी विष्णुकांत शर्मा (30) पुत्र दयाचंद शर्मा और मुरारी शर्मा (34) पुत्र बाबूलाल शर्मा बाइक से अपने गांव कुरका जा रहे थे कि इसी दौरान खानुआ पुल के पास भरतपुर की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिकअप गाड़ी से हुई आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रूपवास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों द्वारा दोनों घायल युवकों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!