A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

ट्रैक्टर ट्राली ने कार में मारी टक्कर, चालक गंभीर

ट्रैक्टर ट्राली ने कार में मारी टक्कर, चालक गंभीर

ट्रैक्टर ट्राली ने कार में मारी टक्कर, चालक गंभीर

 

सुमेरपुर हमीरपुर। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

गुरुवार की रात करीब 10:00 सिसोलर थानाक्षेत्र के लेवा गांव निवासी आदित्य कुमार(22) कार से चन्दपुरवा से हाईवे की ओर आ रहा था। तभी हाईवे की तरफ से लकड़ी लाद कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।इस घटना में कार चालक आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं ट्रैक्टर का बड़ा वाला एक पहिया का टायर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।पुलिस ने टैक्ट्रर ट्राली को कब्जे में लिया है।

Related Articles
Show More
Back to top button