

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। गुरुवार सुबह आई हल्की आंधी और बारिश में घर की दीवार गिरने से वृद्धा दब गई जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के मुख्य बाजार जीजीआईसी के निकट रहने वाले नरेश के साथ उनकी संतान हीन वृद्ध बहिन शिवकली पत्नी गनेश गुप्ता रहती थी। गुरुवार सुबह आई आंधी और बारिश के बीच नरेश का मकान ढह गया जिसमे शिवकली दब गई। आसपास के लोगों ने शिवकली को मलबे से निकाल कर मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजनें की कार्यवाही शुरू र दी है। वहीं घर गिरने के साथ वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही लेखपाल अवनीश कुमार सहित राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की और परिवार को हर सम्भव सरकारी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि मृतका लम्बे समय से अपने भाई नरेश के साथ रहती थी जबकि मृतका के कोई संतान नहीं है और मृतका का भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।