A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडसरायकेला

उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के 125वी शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया

बानेश्वर महतो

बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां,झारखंड)

सरायकेला/चांडिल :दिनांक 9 जून 2024 रविवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन सरायकेला खरसावां जिला कमिटी द्वारा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के 125वी शहादत दिवस के अवसर पर बामुंडीह , पाटा एवं चांडिल में मर्यादा पूर्वक मनाया गया। तीनों जगहों पर सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।

सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष- विशेश्वर महतो ने कहा कि आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगो तक पहुचाया जा रहा है।बिरसा मुंडा के शहादत को 125 वर्ष हो गया है, लेकिन राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है। अवसरवादी राजनीति ने उनके सपने को कही खो दिया है। हमारा झारखंड बड़ा हुआ,बढ़ा नहीं,विकसित नहीं हुआ । बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल, राख व अवशेष के रूप में बची रह जाएगी। जिला कार्यालय सचिव प्रभात कुमार महतो ने कहा राज्य व केंद्र की शिक्षा विरोधी नीतियों ने राज्य के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है। प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयले की नगरी और जंगलों का राज्य होने के बावजूद भी झारखंड घोटालों के मामले में हमारा झारखंड टॅाप पर है,साम्प्रदायिक दंगो के मामले में भी शीर्ष पर है। गरीबी भूखमरी मे तो रिकॉर्ड ही टूट गया है विस्थापन में शीर्ष राज्य में शामिल है। झारखंड बिछड़ा राज्य है,यहां इंटर की पढ़ाई को कॉलेज से समाप्त करने, सीट कटौती तथा स्नाकोतर की पढ़ाई को बंद करने की साजिश सरकार द्वारा की जा रही है। कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं,सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया। जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया गया है। आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर ,सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही।

कार्यक्रम कान्हु टुडू, युधिस्ठिर प्रमाणिक के नेतृत्व द्वारा किया गया साथ में दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!