

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। दो बाइकों की आमने सामने भिडन्त में युवती सहित पांच बाइक सवार घायल सभी घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बूलेंस द्वारा कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख युवती सहित दो घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया l
महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के गाँव ग्योड़ी निवासी भूपेन्द्र कुमार 19 पुत्र मुन्नालाल शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे हेलमेट लगाकर अपनी बाइक से रिश्तेदार अनिल24 पुत्र मोहन व आशीष 23पुत्र हरगोविन्द निवासी गुढा थाना चरखारी सहित बाइक में सवार होकर मौदहा जा रहे थे l छिमौली गाँव के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें हिमौली निवासी सुल्तान18 पुत्र हबीब अपने साथी इमामुद्दीन18 व बहन खुशबू 19 के साथ ग्योड़ी जा रहे थे रास्ते मे हुई आमने सामने बाइक भिड़ंत में युवती सहित सभी बाइक सवार घायल हो गए l जिन्हें राहगीरों की मदद से एम्बूलेंस द्वारा कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया l जहां युवती खुशबू व अनिल, भूपेंद्र की हालत गम्भीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया l