

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर।रामपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना से नाराज़ अधिवक्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हमीरपुर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता समाज ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई।