A2Z सभी खबर सभी जिले की

6 माह से लगातार संचालित हो रहा “मैया अभियान” कलेक्टर स्वयं अभियान में शामिल

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 10 मई 2026

डिण्डौरी  जिला मुख्यालय में पिछले लगभग 6 माह से लगातार संचालित हो रहा “मैया अभियान” अब केवल एक स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। नर्मदा तट स्थित घाटों पर आयोजित इस अभियान में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर न केवल घाटों की साफ-सफाई करते हैं, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं।

 कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया स्वयं अभियान में शामिल होकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान करती नजर आती हैं। नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कर रहे हैं।

कलेक्टर डिंडोरी द्वारा लगातार लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और “स्वच्छ डिंडोरी, सुंदर डिंडोरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। मैया अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

सफाई अभियान में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, एसडीएम रामबाबू देवांगन, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button