A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर के कृष्ण कुमार यादव को USA की यूनिवर्सिटी से Ph.D की मानद उपाधि

नई दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह

कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बानसूर निवासी कृष्ण कुमार यादव को फाइनेंस एंड अकाउंट्स वर्क के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) की यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

 

कृष्ण कुमार यादव को फेयरली होटल्स एंड रिजॉर्ट नई दिल्ली में दिनांक 10-06-2025 को आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

Related Articles

कृष्ण कुमार यादव के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए USA की यूनिवर्सिटी ने उन्हें इस प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हुआ है।

कृष्ण कुमार यादव को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!