A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशप्रयागराज

गोविंद मिश्र बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव

गोविंद मिश्र बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव

गोविंद मिश्र बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव

— पीयूष वर्षण राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी जबकि मुकेश कुमार बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने 21 मार्च 2024 की फाइनल वार्षिक समीक्षा के बाद हरिद्वार के गोविंद मिश्र राष्ट्रीय सचिव को राष्ट्रीय महासचिव जबकि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष वर्षण को राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की वित्तीय वर्ष 2023-24 की सबसे विशेष समीक्षा बैठक गूगल मीट पर ऑनलाइन मीटिंग के रूप में 21 मार्च 2024 को रात्रि 9 बजे संपन्न हुई। इस मीटिंग में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय की अध्यक्षता में पूरे संगठन के एक साल के कार्यक्रम, उपलब्धियों व रणनीतियों की समीक्षा की गई। संगठन में विशेष योगदान के लिए सर्वसम्मत से संगठन के राष्ट्रीय सचिव गोविंद मिश्र को राष्ट्रीय महासचिव का नया दायित्व दिया गया जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मुकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष वर्षण को राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया। इसी के साथ संगठन में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्य योजना के लिए बहुत जल्द बैठक का निर्णय भी लिया गया। इस विशेष समीक्षा बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट, राष्ट्रीय संरक्षक नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव गोविंद मिश्र, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पीयूष वर्षण, अनिल कुमार तिवारी, एडवोकेट सुरेंद्र मक्कड़, श्रीमती ममता मक्कड़, रामवीर सिंह, संजीद, शांता जी आदि ने अपने उद्बोधन में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व वेलेंटियर्स का मार्गदर्शन करते हुए सभी को सक्रिय रहते हुए मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य करने के साथी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के पास निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण में भी योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट, नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, गोविन्द मिश्र, मुकेश कुमार, पीयूष वर्षण, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, श्रीमती ममता मक्कड़, श्रीमती स्नेहा पटेल, श्रीमती शांता, श्रीमती आशा कंवर जोधा, रामवीर सिंह, आयुषी मिश्रा, संजीद अहमद, विवेक जोशी, विवेक मिश्र, जन्मा पटेल, अनिल कुमार तिवारी, सचिन त्यागी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, विकास तिवारी, नीतीश शुक्ल, शैलेश, सुरेन्द्र एडवोकेट, अहमद रजा खान,सुनील रघुवंशी, जगत सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, ओम प्रकाश, सत्यव्रत, प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्णय ब्यूरो भारतवर्ष में मानव अधिकार संरक्षण तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान पर कार्य करने वाली अग्रणी संगठन है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!