A2Z सभी खबर सभी जिले की

घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार- नौक्षम चौधरी

घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार- नौक्षम चौधरी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

 

Related Articles

कामां -विधायक नौक्षम चौधरी ने कस्बा के बाजार में भ्रमणकर जीएसटी बचत उत्सव की बधाई दी

कामां कस्बा के बाजार में विधायक नौक्षम चौधरी ने व्यापारियों के साथ जीएसटी कटौती पर चर्चा की और जीएसटी बचत उत्सव की बधाई दी ! विधायक नौक्षम चौधरी का मेन बाजार में पप्पू यादव ने निज दुकान पर माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत सम्मान किया वहीं मोनू गुलाटी ने भी माला व शाॅल उढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ,भानु वेदी की शॉप पर भी स्वागत किया गया , अरोरा शू के मालिक हितेश अरोरा ने भी विधायक का जोरदार स्वागत किया ! स्वागत सम्मान के क्रम में किन्नर शिबानी बाई ने भी विधायक को आशीर्वाद दिया  बाजार में भ्रमण के दौरान विधायक ने दुकानों पर स्टीकर्स चिपकाए उन्होंने दुकान स्वामियों को जीएसटी की नई दरों बारे में भी जानकारी दी विधायक ने दुकानदारों और ग्राहकों को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दी और सभी से नई जीएसटी दरों का प्रचार प्रसार करने और जन-जन तक जीएसटी में कटौती का संदेश पहुंचाने के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!