

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। प्रदेश टुडे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन में आगमन को लेकर भाजपा धार जिला ग्रामीण पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में भाजपा (धार) ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पीएम मित्र पार्क धार जिले के बदनावर विधानसभा के भैंसोला में बन रहा है। इसका फायदा मालवा निमाड़ के साथ पूरे मध्यप्रदेश को मिलेगा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्रीजी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में बड़ी सौगात देने के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने आ रहे हैं हम सभी मालवा और निमाड़ के क्षेत्र वासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश की मालवा की पावन धरा पर आ रहे है और हमारे सबके बीच प्रधानमंत्रीजी अपने जन्मदिन पर धार जिले के भैंसोला में पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन कर बड़ी सौगात देंगें।प्रधानमंत्रीजी यहीं से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी योजना का भी शुभारंभ करने जा रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता बंधु और क्षेत्रवासी प्रधानमंत्रीजी के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आवाहन किया कार्यक्रम का स्वरूप अच्छा हो और कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें। आसपास के सभी जिले के साथ हमारे धार ग्रामीण जिले की चार विधानसभा क्षेत्र मनावर,गंधवानी, कुक्षी, धरमपुरी से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे, यह सुनिश्चित करना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस वर्चुअल बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने किया। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती ने माना उक्त जानकारी भाजपा (धार) ग्रामीण जिला मीडिया कार्यालय से दी।