

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा । हमीरपुर।17 जनवरी को मौदहा कस्बा के पांडव गेस्ट हाउस में राज्य कर, विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें राम नारायन संयुक्त आयुक्त, दीपक कुमार सिंह, सहायक आयुक्त प्रियदर्शी कटियार, सहायक आयुक्त, राजेंद्र सिंह, राज्य कर अधिकारी व कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों को पंजीयन, समाधान योजना, रिटर्न फाइलिंग जी. एस. टी. 02 सुधारों के लाभ, व्यापारी दुर्घटना बीमा के बारे में अवगत कराया गया । बताया कि व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत जी एस टी धारक का 10 लाख का दुर्घटना बीमा भी होता है जिसके लिए कोई बीमा क़िस्त नहीं देनी होती है । इसके अलावा आई टी सी का लाभ व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी जी एस टी धारक को प्राप्त होता है । अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीयन लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया और पंजीयन के लिए आवश्यक प्रपत्रों के बारे में बताया गया । समाधान योजना, रिटर्न जमा करने के संबंध में भी बताया गया और यह भी कहा गया कि पंजीयन हेतु कोई समस्या होने पर कार्यालय में आकर भी सहायता प्राप्त कर हैं। राम नारायण आनंद संयुक्त आयुक्त राज्य कर, बांदा ने व्यापरियों को जी एस टी के विविध पहलुओं और जी एस टी 02 सुधारों के बारे मे बताया और कहा कि जी एस टी की कोई भी समस्या होने पर मुझे फोन पर अवगत करा सकते हैं। इस दौरान अनिल अग्रवाल अध्यक्ष भट्ठा एसोसिएशन हमीरपुर, बृजेश गुप्ता अध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर, जितेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष उ प्र व्यापार मंडल मौदहा हमीरपुर, मुबीन खान, अध्यक्ष, हिन्दुस्तान व्यापार मंडल सुनील शर्मा, अध्यक्ष, कर अधिवक्ता संघ हमीरपुर, अधिवक्ता सुभान खान, हर स्वरुप गुप्ता, नमन गुप्ता, कुशाग्र गुप्ता, सी. ए. शिवम गुप्ता व व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सम्मानित व्यापारी आदि उपस्थित रहे हैं।
