A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्यपाल मंगू भाई पटेल मांडू पहुंचे: केंद्रीय मंत्री और कलेक्टर ने हेलीपैड पर स्वागत किया मांडू में उन्होंने बाग प्रिंट का कार्य भी देखा

राज्यपाल मंगू भाई पटेल मांडू पहुंचे: केंद्रीय मंत्री और कलेक्टर ने हेलीपैड पर स्वागत किया

मांडू में उन्होंने बाग प्रिंट का कार्य भी देखा

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल शनिवार को पर्यटन नगरी मांडू पहुंचे। वे खंडवा से हेलीकॉप्टर द्वारा मीराबाई की जिरात हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वह जहाज महल और हिंडोला महल देखने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मांडू में बाग प्रिंट के काम को भी देखा।

Related Articles

इसके पहले हेलीपैड पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर, धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, डीआईजी मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर संजू केशव पांडे और एसडीएम जगदीश मेहरा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।स्वागत के बाद राज्यपाल पटेल सीधे पर्यटन विभाग के मालवा रिसॉर्ट होटल पहुंचे, जहां होटल प्रबंधन ने भी उनका स्वागत किया। वही मांडू के जहाज महल परिषद लाइट एंड साउंड शो देखा गया वही आज रात्रि विश्राम मांडू में ही होगा।

राज्यपाल के स्थानीय कार्यक्रमों और पर्यटन स्थलों के अवलोकन को लेकर अभी कोई विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। वे कल सुबह हेलीकॉप्टर से बदनावर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर पूरे मांडू नगर में, विशेषकर मालवा रिसॉर्ट होटल और हेलीपैड तक, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button