http://मोहरसिंह,, नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। प्रताप युवा संगठन नोहर के बेनर तले संगठन अध्यक्ष केशव सोलंकी के नेतृत्व में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वी जयन्ति मनाई गई। निर्माणाधीन महाराणा प्रताप चौक पर प्रताप युवा संगठन नोहर टीम के द्वारा पधारे हुवे सभी वक्ताओ ने महाराणा प्रताप के बलिदान त्याग पर अपने अपने विचार रखे, और कहा कि महाराणा प्रताप की भावना से प्रेरित होंना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आने वाली युवा पीढी हर चुनौती का साहस के साथ सामना करें,साथ ही कहा कि स्वाभिमान का सही अर्थ ही महाराणा प्रताप हैं।।। महाराणा प्रताप ने अनेको परेशानियो का सामना किया पर अपने सिध्दांतो के साथ कभी समझौता नही किया, उनके सबसे बड़े शत्रु अकबर ने उनकी मृत्यु कि सूचना सुनकर अपना सिर का ताज जमीन पर रखकर महाराणा की वीरता का लोहा माना,उनका इतिहास रक्त से लिखा गया। माना महाराणा ईश्वर नही थे पर वो ईश्वर से कम भी नही थे, महाराणा प्रताप की वीरता की अनेको महानगाथाएं इतिहास के पन्ने संशोधित आज भी समाज को प्रेरणा देती है । कार्यक्रम के दौरान केशव सौलंकी, सवाई सिंह भाटी, रामचन्द्र ढाका, राजू वर्मा, मुकेश शर्मा, सरजीत सौलंकी,इमरान कयामखानी, सतवीर भादू दोलू टांक ,भूप भारती अनेको संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।।
5 1 minute read


