
‘ दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान , समझें इन सीटों के सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दूसरा चरण में यूपी की आठ सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा । 2019 में भाजपा ने अमरोहा को छोड़ इस चरण की शेष सात सीटें थीं । अमरोहा पर बसपा काबिज हुई थी । अगर बात दूसरे चरण की हो तो यह न केवल भाजपा – रालोद बल्कि सपा – कांग्रेस गठबंधन के लिए भी कड़ी परीक्षा है | मिशन 80 का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा इस चरण की सभी सीटें के लिए एड़ी – चोटी का जोर लगा रही है तो पिछले चुनाव में मात्र एक सीट जीत पाई बसपा के लिए अपनी सफलता को दोहराने की चुनौती । आइएनडीआइए के तहत कोटे में आई 17 सीटों में से अब तक 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी कांग्रेस के लिए भी दूसरा चरण प्रतिष्ठापरक है । कांग्रेस इस चरण की आठ सीटों में से चार पर अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान है , जबकि शेष चार सीटों पर सपा ताल ठोंक रही है । इस लिहाज से दूसरा चरण सपा – कांग्रेस गठबंधन के लिए भी कसौटी साबित होगा।
