
संवादाता राजकुमार (हमीरपुर) मौदहा हमीरपुर। आगामी त्योहार धनतेरस व दीवाली के पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ० दीक्षा शर्मा ने कोतवाली पुलिस बल के साथ कस्बे के भीड़भाड़ इलाकों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया।

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर व दीवाली 20 अक्टूबर ,गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
जिसको देखते हुए कस्बे में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ० दीक्षा शर्मा ने कोतवाली पुलिस बल के साथ कस्बे के भीड़भाड़ इलाकों, बस स्टेण्ड ,बाजारों,प्रमुख चौराहा व संवेदनशील इलाकों का पैदल भ्रमण किया साथ आतिशबाजी और पटाखों की दुकानों की जाँच की दुकानदारों को सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक दिशा निर्देशों का शक्ति से पालन करने के लिए सचेत किया ।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को भीड़भाड़ इलाकों में सतर्कता और चौकसी बढ़ाये जाने को कहा साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के लिए कहा।गस्त के दौरान आमजन से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की आपील की ।इस बीच क्षेत्रीय अधिकारी मौदहा विनीता पहल ,प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा ।