मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का संदेश

राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का संदेश
WhatsApp Facebook

नगर भ्रमण कर मनाया हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव 

जहानाबाद। जिले में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रामायण मंदिर, गांधी मैदान से भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

नगर भ्रमण में शामिल स्वयंसेवक सफेद शर्ट और भगवा गमछा धारण किए हुए थे। उनके हाथों में भगवा ध्वज थे और वे अनुशासित पथ संचलन कर रहे थे। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

नगर भ्रमण शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से गुजरा। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, वीरता, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और हिंदवी स्वराज की स्थापना में उनके योगदान को याद किया गया। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया गया।

स्वयंसेवकों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संदेश भी दिया।

नगर भ्रमण के बाद आयोजित समारोह में वक्ताओं ने हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिवस 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने पराक्रम, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से स्वाभिमान, न्याय और सुरक्षा पर आधारित शासन की स्थापना की थी। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन और संपूर्ण व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह शिवमूर्ति जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर संघ के अनेक पदाधिकारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।