मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोहडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बराबर पहाड़ी के रास्तों पर समुचित बैरिकेडिंग का व्यवस्था करने का निर्देश

बराबर पहाड़ी के रास्तों पर समुचित बैरिकेडिंग का व्यवस्था करने का निर्देश
WhatsApp Facebook

आगामी श्रावणी मेला को ले कई जरूरी हिदायतें

बराबर पहाड़ी के रास्तों पर समुचित बैरिकेडिंग का व्यवस्था करने का निर्देश 

जहानाबाद। जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने बराबर पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए एक खास एक्शन पलान पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घाणावर पहाड़ी क्षेत्र का अवलोकन करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हथियावोर से बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर तक निर्माणाधीन रोपवे का निरीक्षण किया। मौके पर कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को रोपवे का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी सितम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि रोप वे के निर्माण के बाद जिले में पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि घाणावर का इस प्रकार से विकास किया जाए कि बोधगया आने वाले अधिकांश पर्यटक यहां जरूर पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि बाणावर में आवागमन की सुविधा के अलावा अन्य बुनियादी विकास व बाणावर को पर्यटकीय लिहाज से और अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की जाएगी।

श्रावणी मेला को ले अधिकारियों को दीं कई जरूरी हिदायतें उन्होंने आगामी श्रावणी मेला को ले कई जरूरी हिदायतें दी। उन्होंने बराबर पहाड़ी के रास्तों पर समुचित बैरिकेडिंग का व्यवस्था करने के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी को कराने का निर्देश दिया। जहां-जहां निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां अविलंब कार्य कराने का भी निर्देश दिया। पर्यटक व श्रद्धालु को ले जगह जगह पर समुचित पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कर्मियों से समन्वय बनाते हुए सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा जगह जगह पर डस्टबिन रखवाने का निर्देश दिया गया।