A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :करंट लगने से युवक गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर । कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव में एक 20 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।हालांकि युवक का कस्बे के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरदहा(20) निवासी विजय पुत्र राजेश सिंह गुरुवार सुबह स्नान करने के बाद घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया हालांकि आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।घटना को देखकर परिजनों सहित आसपास के लोगों में हडकंप मच गया और युवक को तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई गई है। वहीं घर के निकट से निकलने वाली केबल कटी होने की बातें भी कही जा रहीं हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button