A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सम्पूर्ण समाधान में आई 33 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।17 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु तहसील हमीरपुर, सदर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा की उपस्थिति में जनसामान्य की समस्याएं व शिकायतें सुनीं गयीं।

Related Articles

इस अवसर पर कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते समय विशेष सावधानी बरतें।आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जो भी असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होते हैं, अधिकारी गण उन्हे अच्छे से पढ़े और तदोपरान्त गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विभागों की जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है उन्हे स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीएमओ डॉ गीतम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर केडी शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार कमल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!