A2Z सभी खबर सभी जिले की

CM योगी के जनता दरबार में शिकायत के बाद कार्रवाई

अयोध्या में राम मंदिर के रास्ते में पड़ने वाली 22 मांस की दुकानों पर लगा ताला

अयोध्या में राम मंदिर के रास्ते में पड़ने वाली 22 मांस की दुकानों पर लगा ताला, मीट की बिक्री पर भी सख्त बैनः CM योगी के जनता दरबार में शिकायत के बाद कार्रवाई राम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में कोई मांस की दुकान संचालित नहीं की जाएगी। अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि शराब पर भी जल्द बैन लगाने की योजना बनाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अयोध्या स्थित राम पथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी मार्ग पर मांस की दुकानों को हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। इन जगहों पर कुल 22 मांस की दुकाने संचालित हैं। संचालकों को 7 दिन के भीतर दुकानें हटाने का नोटिस भेज दिया गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई के सख्त निर्देश हैं।

Related Articles

खाद्य एवं उर्वरक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में मांस की दुकानों के संबंध में शिकायत की गई थी। इसके बाद टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। यहाँ धार्मिक रास्तों पर 22 मीट की दुकानें मिली, जिन्हें अब हटाने के आदेश दिए गए हैं। स

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!