

रिपोर्टर विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। दिन सोमवार को भावातीत ध्यान के प्रणेता वैज्ञानिक संत महर्षि महेश योगी का 109 वां जन्मोत्सव समारोह ज्ञान युग दिवस के रूप में काशी स्थित महर्षी आश्रम, शकरकंद गली, मीरघाट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मचर्य विद्यालय के प्रबंधक अंजनी मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महर्षि संस्थान के संचालक वेद विद्या मार्तंड ब्रम्हचारी गिरीश के देवीय निर्देशन में महर्षी आश्रम के बटुकों, ध्यानियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बुटकों द्वारा गुरु पूजन, भावातीत ध्यान का अभ्यास, चारों वेदों का पाठ, रुद्राभिषेक पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री विद्या मठ के वेदाचार्य विनय पांडे, माया संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र धर द्विवेदी, आचार्य रविंद्र त्रिपाठी, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला, आचार्य राकेश मिश्रा, आचार्य अनिरुद्ध मिश्रा, भाजपा नेता सुनील शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पवन पटेरिया, सुखेंद्र भार्गव, अर्पित शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक सीमांत केसरी स्वामी ने किया।