
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत दाता गरीब शाह रह. का सालाना उर्स बडी धूमधाम अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया जा रहा है। कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा स्थित हजरत दाता गरीब शाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स रविवार से शुरू हो गया जिसमें रविवार सुबह मजार पर कुरान ख्वानी, और शाम में चादर पोशी की गई। जबकि सोमवार दिन में लंगर और मंगलवार को सुबह कुल की फातिहा के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स कमेटी ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

वहीं कस्बे में ही हजरत पीराने गायब बाबा का एक दिवसीय सालाना उर्स रविवार को मनाया गया जिसमे सुबह कुरान ख्वानी और दिन में लंगर का आयोजन किया गया।

