

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सांदीपनी विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्यालय के बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।

भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, स्वास्थ्य और राष्ट्रभाव का संचार होता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, महामंत्री अमित शर्मा, पत्रकार कैलाश राठौड़, पार्षद लोकेश मुकाती, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।