A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बेटी और नातिन लापता, मां ने दामाद पर जताई आशंका

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

14 मार्च से बंद है फोन, थाने में दी तहरीर; ‘कुछ हुआ तो विकास दुबे जिम्मेदार’

 

Related Articles

सुमेरपुर, हमीरपुर।क़स्बा निवासी एक मां ने अपनी बेटी और ढाई साल से कम उम्र की नातिन के अचानक लापता होने पर दामाद पर गंभीर आशंका जताते हुए पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ शादी के बाद से मारपीट और प्रताड़ना होती रही, जबकि 14 मार्च के बाद से बेटी का फोन बंद है और उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

14 मार्च से बंद है फोन, थाने में दी तहरीर; ‘कुछ हुआ तो विकास दुबे जिम्मेदार’

पीड़िता सुनिता पत्नी जगन्नाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बेटी की शादी समेड़ा निवासी विकास दुबे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दामाद आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। महिला का कहना है कि कुछ समय बाद दामाद बेटी को अपने साथ कानपुर ले गया, जहां दोनों रहने लगे।

सुनिता के मुताबिक, उसकी बेटी से रोज फोन पर बात होती थी, लेकिन 14 मार्च 2026 को आखिरी बार बात होने के बाद से बेटी का मोबाइल बंद आ रहा है। इतना ही नहीं, उनकी करीब 2 वर्ष 7 माह की नातिन का भी कोई पता नहीं चल रहा। मां ने कई बार दामाद से बेटी से बात कराने को कहा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

महिला ने पुलिस से बेटी और नातिन की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए कहा है कि यदि दोनों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसका पूरा जिम्मेदार दामाद विकास दुबे होगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर शिकायत पर कितनी तेजी से कार्रवाई करती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!