A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जलगंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनसमर्थन विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जलगंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनसमर्थन विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में पांढुर्णा जिले में जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पांढुर्णा स्थित गवर्नमेंट उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल में आज पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में जल बचाने के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।

Related Articles

उत्कृष्ट कृतियों का किया गया प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पोस्टरों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिला।

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान कृष्णा उईके, द्वितीय स्थान संगना बेलखडे तथा तृतीय स्थान अफसिया शेख ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में पायल कोकोडे ने प्रथम, घनश्री सांबारे ने द्वितीय तथा तेजस कोरडे ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार के आयोजन जिले में जलगंगा संवर्धन अभियान को मजबूत बनाने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button