
कलेक्टर के निर्देशन में जनगणना प्रशिक्षण को मिल रही मजबूती, अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण, साइबर क्राइम के प्रति भी किया गया जागरूक
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में जनगणना कार्य को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 22.04.2026 को सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा में संचालित 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर श्री नरेन्द्र बाम्बल द्वारा सहभागिता की गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान श्री नरेन्द्र बाम्बल ने उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को अपने अनुभव एवं सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनगणना कार्य को गंभीरता, सटीकता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर विशेष जोर दिया, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

साइबर क्राइम के प्रति भी किया गया जागरूक
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा केवल जनगणना से संबंधित विषयों तक ही सीमित न रहते हुए, प्रतिभागियों को साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं संभावित जोखिमों के बारे में जानकारी दी, जिससे कर्मचारी सुरक्षित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ जिले में जनगणना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।