
पांढुर्णा में जन आक्रोश सम्मेलन व मार्च की रणनीति तय, भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू न होने देने के कथित प्रयासों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जनमत तैयार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में किया गया। यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी जन आक्रोश सम्मेलन एवं जन आक्रोश मार्च के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण अधिनियम को लेकर जनता को जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया राऊत, जिला मंत्री श्रीमती उषा भमोरे, श्रीमती सुनंदा डोंगरे, श्रीमती क्रांति ढोंडी, श्रीमती हर्षा बत्रा, पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छागानी एवं नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री पंकज नाईक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
