A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

मारपीट की घटना में महिलाएं गंभीर रूप से चुटहिल, प्रयागराज रेफर

घटना के दूसरे दिन चुटहिल महिलाओं के घर आगजनी से हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

मारपीट की घटना में महिलाएं गंभीर रूप से चुटहिल, प्रयागराज रेफर

घटना के दूसरे दिन चुटहिल महिलाओं के घर आगजनी से हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

मारपीट की घटना में घायल महिलाएं

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली के कालूराम का पुरवा खजुरी में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष की महिलाएं गंभीर रूप से चुटहिल हो गयीं। वहीं घटना के दूसरे दिन बुधवार को घायल महिलाओं के घर में दोपहर आगजनी की घटना भी घटित हुई है। घटना में चुटहिल तीन महिलाओं को मेडिकल कालेज प्रयागराज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गांव के बाबू लाल पाल के घर विपक्षी ने पांच अज्ञात आरोपियों के साथ देर रात लाठी डंडे व कुल्हाडी तथा सब्बल से लैस होकर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में बाबूलाल की पत्नी विटोला 55, पुत्री कविता 26 व ममता 18 तथा रोहिता 20 को गंभीर चोटंे आ गयी। घायलों की चीख पुकार पर आसपास के लोग दौडे तो हमलावर गालीगलौज करते भाग निकले। सूचना पर पुलिस तथा एम्बुलेंस एक सौ आठ पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर ले आयी। यहां घायल विटोला व कविता तथा ममता को गंभीर स्थिति में देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह इनकी हालत में सुधार न देख चिकित्सकों ने इन्हें प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरे दिन बुधवार को बाबू लाल पाल के घर दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लग गयी। आगजनी में गृहस्थी के सामान भी नष्ट हो गये। घर पर मौजूद घायलों में से एक बाबूलाल की पुत्री रोहिता का आरोप है कि रात में मारपीट करने वाले विपक्षियों ने घर पर आगजनी की घटना घटित की। आगजनी की सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाल अवन दीक्षित मौके पर पहुंचे। सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंची और आगजनी पर काबू पाया। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नही मिली है। इधर घटना को लेकर दूसरे पक्ष के बृजेश निर्मल के पुत्र अंकित निर्मल 13 व पत्नी उर्मिला 40 को भी चोटें आयी है। पुलिस ने इनका भी चिकित्सीय परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी पक्ष के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। आगजनी के बाबत कोतवाल का कहना है कि दोनों घरों में पुरूष मौजूद नहीं थे। आगजनी में दोनों घरों के छप्पर में आग लगी है। सभी बिंदुओं की पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!