A2Z सभी खबर सभी जिले की

*ब्रेकिंग न्यूज़* वाराणसी: महिला पर तेजाब हमला 28 से 30% प्रतिशत शरीर झुलसा ,

*ब्रेकिंग न्यूज़*

वाराणसी: महिला पर तेजाब हमला, 28 प्रतिशत से 30 प्रतिशत के लगभग शरीर झुलसा ————————————————————-‘वाराणसी से रिपोर्ट’

-अखंड भारत न्यूज़-

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

Related Articles

जैतपुरा थाना क्षेत्र के नवापुरा मोहल्ले में शनिवार को एक महिला पर युवक ने तेजाब फेंक दिया। इस हमले में महिला का चेहरा, गर्दन, पीठ और हाथ झुलस गए। हालत गंभीर होने पर महिला को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार करीब 30 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अमरपुर बटलोहिया सरैया मोहल्ले की निवासी है, जो जैतपुरा के नवापुरा में अपनी नानी के घर आई थी। गली से गुजरते समय आरोपी साहिल, निवासी जलालपुरा (अंबेडकर नगर), ने बोतल में भरा तेजाब महिला पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के मौसी का बेटा है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने तेजाब से हमला कर दिया।

थाना प्रभारी जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!