A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत,तीन गंभीर हालत में कानपुर रेफर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे थे।

यह हादसा हमीरपुर-बांदा सीमा पर इचौली गांव के पास, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 71 नंबर पिलर के समीप हुआ। घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने आगे चल रही बोलेरो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

Related Articles

हादसे में बोलेरो सवार 45 वर्षीय सहोदर, 58 वर्षीय घनश्याम (दोनों सगे भाई) और 60 वर्षीय सिद्धगोपाल (चचेरा भाई) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू की भी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई।

 

सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए बांदा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है।

 

बोलेरो सवार सभी लोग महोबा जनपद के ग्यूड़ी गांव के निवासी थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। पारिवारिक सदस्य चतुर सिंह ने बताया कि हादसे में 45 वर्षीय आशाराम, 50 वर्षीय राधेश्याम और 25 वर्षीय विमल गंभीर रूप से घायल हैं।

फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!