A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :क्षेत्र में तबाही का तूफान, जन जीवन अस्त व्यस्त, बिजली पानी का बढा संकट सैकड़ो पेड टूटे, पक्षियों की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों पेड़ों और बिजली के पोल गिरने से पिछले 20 घंटों से क्षेत्र की बिजली गुल है और कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। इस आपदा में फत्तेपुर मोहल्ले में एक पीपल का पेड़ में बैठे करीब 50 तोतों की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं कस्बे में बिजली पानी का संकट खडा हो गया है।गुरुवार रात क्षेत्र में आए तबाही के तूफान के कारण कस्बे के विभिन्न वार्डों में अजय कुमार, लीलावती, मदन और सलाहुद्दीन समेत 11 लोगों के घर ढह गए। वहीं अरतरा और रोहरी गाँव की गौशालाओं के टीनशेड उड़ गए, अछरेला में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिर गई और सिजवाही में सरकारी ट्यूबवेल पर पेड़ गिरने से पानी की सप्लाई ठप हो गई।मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों और रेलवे अंडरपासों में पानी भर गया। मौदहा-कपसा मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते बने वैकल्पिक रास्ते में कीचड़ होने से दोपहर 1 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहा। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें रात से ही राहत कार्य में जुटी हैं। बिजली विभाग के एसडीओ आर. के. वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल और तारों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है और शुक्रवार देर शाम तक बिजली बहाली कर दी जाएगी।वहीं बिजली नहीं आने से कस्बे में पानी का संकट खडा हो गया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से अगले चौबीस घंटे फिर तेज हवाओं के साथ पानी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles
Show More
Back to top button