A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :दो पंचायतों में आयोजित की गई ग्राम चौपालें

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम संतृप्तिकरण हेतु मौदहा विकास खंड के ग्राम किसवाही व बैजेमऊ में एडीओ पंचायत अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थी परक एवं अन्य योजनाओं के ग्राम स्तर पर लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभ पहुंचाया गया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पंचायत संतृप्तिकरण की स्थिति जानी गई। एनआरएलएम के अंतर्गत ग्राम पंचायत किसवाही में 23 समूह संचालित हैं। चौपाल में 10 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में जोड़ा गया एवं 103 लखपति दीदी को आजीविका सुदन करने हेतु समूह से जुड़ी हैं एवं अन्य लखपति दीदी को समूह से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर किसवाही सचिव ब्रजेश कुमार शुक्ला ,प्रधान रमेश सिंह, पंचायत मित्र देवेन्द्र पाण्डे ,वही ग्राम बैजेमऊ प्रधान राजेश्वरी सचिव नितेश चन्देल ग्रामरोजगार सेवक दीन दयाल सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More
Back to top button