A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांच दिवसीय देवी मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह

कलश यात्रा में लगभग 551 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने लिया भाग

पांच दिवसीय देवी मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह

जहानाबाद। रतनी प्रखंड क्षेत्र के पंडौल गांव में आयोजित पांच दिवसीय देवी मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 551 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु माथे पर रंग-बिरंगे लाल और पीले वस्त्र धारण कर तथा आकर्षक कलश लेकर पंडौल गांव स्थित यज्ञ स्थल से बल्दैया नदी घाट पहुंचे। यहां स्वामी श्री श्री राकेश पांडेय जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी का पवित्र जल कलश में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते और कदम से कदम मिलाते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। गाजे-बाजे, रथ और घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा के दौरान गाजे-बाजे, रथ और घोड़ों की विशेष व्यवस्था की गई थी। सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर नदी घाट तक पहुंचे. यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। भीषण गर्मी में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जलभरी कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ 16 जून से 24 जून तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ का समापन हवन-पूजन के साथ होगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मिथुन कुमार सहित साधु-संतों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Show More
Back to top button