A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मौदहा में ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा। हमीरपुर।12 दिसंबर कोतवाली क्षेत्र के सिजनौडा फ्लाई ओवर ब्रिज एवं गांव करहिया किलोमीटर संख्या 1328/29-27 के मध्य में बीती गुरुवार की रात ट्रेन संख्या 04115 सूबेदार गंज से लोकमान्य टर्मिनल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। मृतक के उक्त ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।वहीं देरशाम मृतक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डेह निवासी उदयभान(35)पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है।जबकि प्रथम दृष्टिकोण से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है जबकि युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि, मृतक की शिनाख्त हो गई है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!