A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने की बैठक:कस्बे के लोगों से वोट देने की अपील की, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने की बैठक:कस्बे के लोगों से वोट देने की अपील की, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक*

अंबेडकर नगर*
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर की शहज़ादपुर चौकी प्रभारी द्वारा रविवार को शांति समिति की बैठक डॉ० जी के जेटली इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था आदि को लेकर संभ्रांत लोगों से अपील की गई।बैठक में कोतवाली प्रभारी बी बी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से माहौल खराब न होने पाए। इसको लेकर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जनता को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। यदि कोई अफवाह फैलाता है या उसकी गतिविधि संदिग्ध लग रही हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध असलहा आदि कोई भी गलत काम हो रहा है तो इसके बारे में भी पुलिस को बेहिचक बताएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने लोगों को बैठक का मुख्य देश सामान्य निर्वाचन व्यवस्था के साथ-साथ कोई और व्यवस्था न हो इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा इस कस्बे के लोगों में आपसी लगाव व सौहार्द आश्चर्यजनक रूप से सुखद अनुभूति देता है। सामाजिक व राजनैतिक जागरूकता काफी है। इस गांव ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को देश सेवा के लिए दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की और क्षेत्रवासियों से मतदान को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि ‘पहले मतदान फिर जलपान” ही मतदाता का उद्देश्य होना चाहिए। 25 मई को अम्बेडकर नगर में मतदान प्रतिशत के क्षेत्र में शहजादपुर का मतप्रतिशत जिले में नंबर एक पर हो।बैठक में चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह रघुवंशी,संतोष कुमार, सुधाकर यादव, हीरा यादव सहित कस्बे के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!