A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी

मंडी, देश की दूसरी सबसे बड़ी लोकसभा मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर शेयर की है। इन मामलों में अधिकतर केस मुंबई महाराष्ट्र के थानों में दर्ज हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत प्रत्याशी को C-7 फॉर्म में अपनी जानकारी साझा करनी होती है। इसके अलावा दो अखबारों में भी इसका विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। मानहानि मामलों के साथ कुल 8 मामले कंगना रनौत के ऊपर दर्ज हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने इस फॉर्म में कंगना रनौत को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे कई तर्क दिए हैं, जिसमें कंगना रनौत को सामाजिक कार्यकर्ता व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।

8 मामलों की जानकारी

Related Articles

पहला मामला गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का किया है, जो मुंबई के अंधेरी में दर्ज है। दूसरा मामला आशीष कौल ने मुंबई के बांद्रा थाना में कंगना पर कॉपी राइट का दर्ज करवाया है। तीसरा मामला बांद्रा थाना में ही दर्ज है। चौथा मामला पंजाब के भटिंडा में महिला किसान महिंद्र कौर ने मानहानि का दर्ज कराया है। पांचवां मामला जरीना वहाब ने दर्ज कराया है। छठा मामला आदित्य पंचोली ने दर्ज कराया है। सातवां मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में रमेश नायक ने दर्ज कराया है। आठवां मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के तहत सत्र न्यायालय दिंडोशी में दर्ज है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!