मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: न्यायालय ने लगाया ₹31,000 का जुर्माना नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) में वाहन न रोकने पर चालक पर लगा जुर्माना

सिंगरौली: न्यायालय ने लगाया ₹31,000 का जुर्माना नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) में वाहन न रोकने पर चालक पर लगा जुर्माना
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: न्यायालय ने लगाया ₹31,000 का जुर्माना नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) में वाहन न रोकने पर चालक पर लगा जुर्माना।

सिंगरौली:  पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश  एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात  पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैइसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सिंगरौली जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर निर्धारित समयानुसार नो-एंट्री (प्रतिबंधित क्षेत्र) लागू की गई है। इन स्थानों पर भारी एवं प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से तैनात रहते हैं।

दिनांक 26.06.2026 को जयंत नो-एंट्री क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी द्वारा एक वाहन चालक को रोकने का स्पष्ट संकेत दिया गया, किंतु चालक ने पुलिस के वैध निर्देशों की अवहेलना करते हुए वाहन नहीं रोका तथा आगे बढ़ गया। चालक के इस कृत्य से अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई और दुर्घटना की संभावना उत्पन्न होने के कारण  यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा थाने पर सूचना दी गई थाने के अन्य स्टाफ के द्वारा वाहन को राजीव चौक पर रोककर  जप्त किया गया।वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय।

उक्त प्रकरण में वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई उपरांत चालक को दोषी पाते हुए ₹31,000 (इकतीस हजार रुपये) का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नो-एंट्री संबंधी नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए गए रुकने एवं मार्गदर्शन संबंधी संकेतों का तत्काल पालन करें। पुलिस के वैध निर्देशों की अवहेलना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।सिंगरौली पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश